Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में पूजा एवं केक कटिंग के साथ बेहतर उत्पादन का अधिकारी-यूनियन ने संकल्प दोहराया

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : टाटा मोटर्स प्लांट के विभिन्न डिवीजनों में बुधवार को नए वित्तीय वर्ष में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए पूजा अर्चना की गई. साथ ही पिछड़े वर्ष बेहतर उत्पादन करने के लिए केक काटकर खुशी मनायी गई. कार्यक्रम में कंपनी के प्लांट हेड के अलावे यूनियन के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. सर्वप्रथम व्हीकल फैक्ट्री के लाइन वन एवं लाइन टू में संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की गई. इसके उपरांत वर्ल्ड ट्रक लाइन 3, एक्सेल डिवीजन, इंजन डिवीजन, एचवीटीएल/सीटीआऱ में पूजा के बाद हवन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-will-move-ahead-with-the-strategy-of-20-youth-in-every-booth-in-jharkhand-dr-pawan-pandey/">जमशेदपुर

: झारखंड में प्रत्येक बूथ 20 यूथ की रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी एनसीपी- डॉ. पवन पांडेय

पूजा एवं केक कटिंग में ये हुए शामिल

टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन गंठ, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, एडमिन हेड वीएन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह समेत कंपनी के अन्य अधिकारी व यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान सभी ने पिछले वर्ष बेहतर उत्पादन के लिए एक दूसरे को बधाई दी. साथ ही नए वितीय वर्ष में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प दोहराया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-assembly-committee-expressed-displeasure-over-the-works-of-the-department-of-drinking-water-and-road-construction-show-cause/">जमशेदपुर

: पेयजल एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों पर विधानसभा समिति ने जतायी नराजगी, शो कॉज 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही