Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : देश भर के सभी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों में एक से 15 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कार्यालय में स्वच्छता को लेकर शपथ ली गयी. इस दौरान वर्षभर में 100 घंटे और सप्ताह में 2 घंटे स्वच्छता के लिए योगदान करने और दूसरों से इसके लिए निवेदन करने की भी शपथ ली गयी. यह कार्यक्रम देश भर में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत सभी कार्यालयों में संचालित किया जाना है. इसे भी पढ़ें : 4.03">https://lagatar.in/the-security-of-seven-jails-of-jharkhand-will-be-strengthened-the-home-department-has-approved/">4.03

करोड़ की लागत से झारखंड के सात जेलों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग ने दी मंजूरी
बर्मामाइंस स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में वरीय सांख्यिकी अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख अमिता रोज तिर्की ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इस दौरान वरीय सांख्यिकी अधिकारी आमोद विवेक, बीके गुप्ता, सदानंद बरनवाल, कनीय सांख्यिकी अधिकारी अंबिका कुमार, धनंजय कुमार, विपिन कुमार चौरसिया, संदीप कुमार, प्रेम कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार, अखिलेश कुमार, निधि कुमारी, अंजलि कुमारी, अनोखा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही