Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली योजनाओं पर फोकस करें अधिकारी- डीडीसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने धान बीज का वितरण, केसीसी, कृषि ऋण माफी, ई केवाईसी, पशुधन वितरण तथा क्रियाशील लैंपस की की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए किसानों पशुपालकों को सशक्त बनाना जरूरी है. उन्होंने पशुधन वितरण में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. खासकर धान बीज वितरण में अगले एक सप्ताह में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया. जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा कार्यशाला आयोजित कराये जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-missing-while-playing-football/">जमशेदपुर

: फुटबॉल खेलने निकला किशोर लापता

कंट्रोल रुप से आम लोगों की समस्याओं को होगा समाधान

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि एवं उससे जुड़ी विभागीय योजनायें ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के आजीविका संवर्धन में काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं. उन्होंने मत्स्य पालन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने तथा गांव-गांव मत्स्य पालन का प्रचार-प्रसार कराये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि उपरोक्त विभागों के बारे में जब तक आम लोगों को जानकारी नहीं होगी. लोग इस ओर आकर्षित नहीं होंगे. इसलिए कुछ दिनों में जिलास्तर पर एक कंट्रोल रुम स्थापित किया जाएगा. जिसमें कृषि, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को एक प्लेटफॉर्म पर बैठाते हुए जिलेवासियों की समस्या का समाधान फोन के माध्यम से किया जा सकेगा तथा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, सहायक निबंधक सहकारी समिति वेद प्रकाश, सभी प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व अन्य विभागीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-has-been-awarded-the-title-of-the-most-valuable-brand-in-the-mining-and-metals-sector/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील को खनन व धातु क्षेत्र में मिला सबसे अधिक मूल्यवान ब्रांड का खिताब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही