Search

जमशेदपुर : चावल दिवस पर अधिकारियों ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में गुरुवार को चावल वितरण दिवस का आयोजन किया गया. इसके तहत जिला भर के पीडीएस दुकानों पर दंडाधिकारी, सुपरवाइजर व निगरानी समिति की मौजूदगी में ग्रीन कार्ड धारियों के बीच नवंबर माह (2022) का ग्रीन राशन पैकेट का वितरण किया गया. इसके साथ ही साथ पीएचएच और अंत्योदय कार्डधारियों के बीच "मई माह" का राशन वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-hut-near-shiv-mandir-on-marine-drive/">जमशेदपुर

: मरीन ड्राइव पर शिव मंदिर के पास झोपड़ी में लगी आग

प्रशासन ने जारी किया नंबर 

चावल वितरण दिवस के दिन जिले के पीएचएच और अंत्योदय कार्डधारियों के बीच खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत लगभग 91.70 रहा, वही ग्रीन राशन कार्ड धारियों के बीच नवंबर माह का किए गए वितरण का प्रतिशत लगभग 89.66 रहा है. जिले के लाभुक खाद्यान्न से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या लाभ प्राप्त करने के लिए गठित जन सहायता कोषांग पर सुबह 10:30 बजे से शाम 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं. लाभुक फोन नंबर -06582256301, व्हाट्सएप- 9279452376, ई-मेल apkasahayakdcws@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//