Search

 
 
 

Jamshedpur : जनहित कार्यों के समाधान में तेजी लाएं अधिकारी - डीसी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तथा प्रखंड व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर आवेदनों का त्वरित निष्पादन करें जिससे फरियादियों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. इस दौरान कई लोगों ने जहां केजीबीवी में बच्चियों के नामांकन, निजी विद्यालय में आरटीई के तहत नामांकन, दिव्यांग पेंशन, दाखिल खारिज, म्यूटेशन, विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं मिलने, भूमि विवाद समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. अधिकांश शिकायतों को उपायुक्त ने तुरंत समाधान कराया. साथ ही विभागीय जांच-पड़ताल से जुड़ी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-computer-operator-fined-rs-500-for-signing-blank-mr/">Chakradharpur

: ब्लैंक एमआर में हस्ताक्षर को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर पर 500 रुपए जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही