Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वेल्डिंग करने के दौरान तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा–तफरी

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) के पास मैदान में एक तेल टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. आग ने धीरे-धीरे टैंकर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील के चार दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-irregularity-is-being-done-in-the-work-of-tap-water-scheme-in-gudasai-village-resentment-among-villagers/">चक्रधरपुर

: गुड़ासाई गांव में नल-जल योजना के कार्य में बरती जा रही है अनियमितता, ग्रामीणों में नाराजगी
जानकारी के अनुसार विद्यानंद वर्मा के गैरेज में तेल टैंकर में वेल्डिंग किया जा रहा था. इसी दौरान टैंकर में आग लग गई, जिससे आग धीरे-धीरे फैल गई. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वेल्डिंग के दौरान टैंकर में आग लगी है. इसके पूर्व भी वहां टैंकर में आग लग चुकी है. फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही