Search

 
 
 

जमशेदपुरः ओलचिकी परीक्षा के टॉपर हुए सम्मानित

हाइयर क्लास में राज्य टॉपर नरवा पहाड़ के फूदन मार्डी व थर्ड टॉपर माया मुर्मू को भी अतिथियों ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. परीक्षा में नरवा पहाड़ जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा स्कूल से 27 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था.
 

Jadugora : जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ स्थित यूसिल कॉलोनी सीटीसी में आयोजित समारोह में ओलचिकी परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा (नरवा पहाड़) की ओर किया गया था. इस मौके पर हाइयर क्लास में राज्य टॉपर नरवा पहाड़ के फूदन मार्डी व थर्ड टॉपर माया मुर्मू को भी अतिथियों ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

असेका की ओर से आयोजित ओलचिकी परीक्षा में नरवा पहाड़ जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा स्कूल से 27 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. परीक्षा लोअर, हाइयर, मैट्रिक व + 2 (इंटर) स्तर पर आयोजित की गई थी.   हाइयर क्लास में फूदन मार्डी (नरवा पहाड़) राज्य टॉपर बने थे. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई की गई. कार्यक्रम में माटीगोड़ा पंचायत सचिव रामराय हांसदा को जेपीएससी परीक्षा में चयनित होने पर उन्हें भी स्मृति चिह्न देकरसम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में यूसिल कॉलोनी के माझी बाबा वीरेन टुडू, प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद मुर्मू, शिक्षिका गुरुबारी सरदार, जाहेरगाढ़ ओल इतुन आसडा के अध्यक्ष दिलीप मुर्मू, मोची राम सोरेन,  सांगेन टुडू, सोना राम हांसदा, सागर टुडू, शंकर सोरेन आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही