Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोरोना संक्रमित साकची की वृद्ध महिला की टीएमएच में मौत, इस माह चौथी मौत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना बेकाबू होते जा रहा है. दिनों दिन दहाई में आंकड़े मिलने एक्टिव केस बढ़कर 260 पहुंच गया है. शुक्रवार को कोरोना संक्रमित साकची की एक महिला की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. 63 वर्षीय उक्त महिला बीते 19 जुलाई से अस्पताल में इलाजरत थी. हालांकि महिला कई पुरानी बीमारियों से ग्रसित थी. उसे हाइपरटेंशन, एनिमिया, गठिया की शिकायत थी. उन्हें अक्सर स्ट्रैरायड दिया जाता था. जुलाई माह में कोरोना से यह चौथी मौत है. दूसरी ओर शुक्रवार को टीएमएच के तीन डॉक्टर, एमजीएम अस्पताल के दो मेडिकल स्टाफ समेत 32 लोग संक्रमित पाए. सभी की चिकित्सा होम आइसोलेशन में चल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-174-people-were-screened-in-the-special-outreach-health-camp/">जमशेदपुर

: स्पेशल आउटरीच हेल्थ कैम्प में 174 लोगों की हुई जांच

टेल्को में एक परिवार के सभी सदस्यों सहित 10 मिले पॉजिटिव

शुक्रवारको मिले 32 मामलों में टेल्को क्षेत्र से सर्वाधिक 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. वहीं बिष्टुपुर में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. चार दिनों में टेल्को क्षेत्र में जहां 49 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. अन्य थाना क्षेत्रों में कदमा छङ, सोनारी, तीन, जुगसलाई एवं मानगो से दो-दो तथा गोविंदपुर, बारीडीह, परसूडीह, साकची तथा दूसरे जिले एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है. शुक्रवार को 726 सैंपल कलेक्ट किया गया. जिसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 621, ट्रूनेट के आठ तथा आरटीपीसीआर के 97 सैंपल शामिल हैं. हालांकि शुक्रवार को होम आइसोलेशन में इलाजरत 18 लोगों को स्वस्थ  घोषित करते हुए छुट्टी दे दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-struggle-committee-submitted-a-memorandum-to-minister-champai-soren-in-protest-against-the-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स के विरोध में संघर्ष समिति ने मंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही