Kumar) : बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह के रहने वाले भरत उरांव (58) ने शुक्रवार की रात अपने घर के ठीक बगल में कटहल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे. घटना की जानकारी मिलने पर बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-suddenly-reached-ulidih-police-station/">जमशेदपुर
: अचानक उलीडीह थाने पहुंच गये एसएसपी
परिवार के लोग गये थे मेला देखने
भरत उरांव के परिवार के सभी लोग शुक्रवार को गांव में लगे टुसू मेला में गये हुये थे. इस बीच वे रात को जब घर पर लौटे तब भरत उरांव को गायब पाया. इसके बाद उन्हें घर के बगल में ही कटहल के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ देखा. पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने लिखकर दिया है कि भरत उरांव मानसिक रूप से विक्षिप्त थे. भरत का एक बेटा गांव से बाहर रहकर कहीं काम करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-caught-stealing-motor/">जमशेदपुर: मोटर चोरी करते लोगों ने दबोचा [wpse_comments_template]

Leave a Comment