Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Jamshedpur (Rohit kumar) : बोडाम थाना अंतर्गत बुढ़ीगोड़ा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान सासांगडीह निवासी 60 वर्षीय बावरी हेंब्रम के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में मृतक के बेटे गुरुचरण हेंब्रम के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी धनंजय बैठा के अनुसार घटना बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच हुई है और अब तक के अनुसंधान के क्रम में वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है ताकि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drunk-youth-tried-to-rape-his-own-mother-arrested/">जमशेदपुर

: नशे में युवक ने अपनी ही मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही