Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध घायल

 
Jamshedpur ( Rohit Kumar ) : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर सिमुलडांगा के पास एक अज्ञात वाहन ने खड़िया बस्ती निवासी 60 वर्षीय निताय सबर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन तेजी से लेकर मौके से फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि निताय किसी काम से बाहर गया था. सड़क पार करने के दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घायल हो गया. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : बॉक्स">https://lagatar.in/horror-comedy-film-munjya-rocks-the-box-office-record-collection-in-two-days/">बॉक्स

ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘MUNJYA’ का जलवा, दो दिनों में रिकॉर्ड कलेक्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही