Search

 
 
 

Jamshedpur : सुंदरनगर में बाइक की ठोकर से वृद्धा की मौत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सुंदरनगर थानान्तर्गत नीलडूंगरी गांव के समीप मरांबुरू स्टूडियों के पास शनिवार को मोटरसाइकिल (बाइक) के धक्के से डुमनी हांसदा नामक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना के समय महिला हल्दीपोखर से अपने घर लौट रही थी. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने से महिला सड़क पर गिर गई. जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची. साथ ही एक हाथ भी टूट गया. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे तथा दोनों नशे में थे. महिला परसुडीह थानान्तर्गत गैंताडीह की रहने वाली थी. घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर घटना के समय स्थानीय लोगों ने धक्का मारने वाले दोनों युवक को पकड़ लिया. बाद में उसे सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर बाइक जब्त कर ली. वहीं सदर अस्पताल पहुंचकर महिला की मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-kids-international-play-school-celebrated-world-food-day-with-awareness-campaign/">Jamshedpur

: किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल ने जागरूकता अभियान के साथ विश्व खाद्य दिवस मनाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही