Search

 
 
 

जमशेदपुर : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओलंपियाड परीक्षा संपन्न

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : झारखंड ओलंपियाड परीक्षा के दूसरे दिन गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. इसके लिए जमशेदपुर में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. ओलंपियाड परीक्षा के लिए 15 हजार छात्रों ने निबंधन कराया है. दूसरे दिन की परीक्षा में ग्रामीण स्कूलों के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के 80 प्रतिशत छात्र परीक्षा देने पहुंचे. वहीं शहरी क्षेत्र के 50 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjym-attacks-against-timken-for-unemployed-youth/">जमशेदपुर

: भाजयुमो का बेरोजगार युवाओं के लिए टिमकेन के खिलाफ हल्ला बोल
कुल 15,780 की छात्र संख्या में मात्र 8 हजार छात्र उपस्थित हुए. परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न कठिन था इसलिए वे आधे प्रश्नों का हल नहीं कर पाएं. कई प्रश्न सिलेबस के बाहर से आए थे. स्कूलों की ओर से भी इस संबंध में कोई तैयारी नही करवाई गई थी. 20 जुलाई को ओलंपियाड की अंतिम परीक्षा विज्ञान की होगी. कुल पांच विषयों की परीक्षा होगी. इनमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही