Search

 
 
 

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में ओलंपियाड का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : काशीडीह हाई स्कूल में सोमवार को एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा चार से लेकर 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. एक्स्ट्रामार्क्स एक सेल्फ लर्निंग प्लेटफॉर्म है. इसमें छात्र स्कूल में पढ़ाए जाने वाले विषयों का रिवीजन अपने घर पर कर सकते हैं. ओलंपियाड प्रतियागिता में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे गए थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-tata-steel-foundation-dedicates-new-building-to-dhableshwar-high-school-in-deojhar/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने देवझर में धाबलेश्वर हाई स्कूल को नया भवन किया समर्पित
प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 3 छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा. इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल फ्रांसिस जोसेफ ने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां बच्चों में प्रतियोगिता की भावना के साथ पढ़ाई करने और कुछ सीखने की लालसा बढ़ती है, वहीं इससे उनका ज्ञानवर्द्धन भी होता है. उन्होंने बच्चों को अच्छे नंबर और ज्ञान प्रप्त करने के लिए मोटिवेट किया. समन्वयक शिक्षिका बरनिता ने ओलंपियाड के आयोजन की सराहना की. टीम एक्स्ट्रामार्क्स की ओर से आशुतोष, रमन, विवेक ने ओलंपियाड का सफलतापूर्वक संचालन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही