Search

 
 
 

जमशेदपुर : धनतेरस पर सनातन उत्सव समिति ने साकची बाजार में दुकानदारों को लगाया तिलक, बांधे रक्षा सूत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : धनतेरस के शुभ अवसर पर सनातन उत्सव समिति द्वारा शनिवार को साकची बाजार में दुकानदार भाइयों के बीच आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए उनको तिलक लगाया. इस अवसर पर रक्षासूत्र बांधते हुए एकता और भाई चारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. उक्त अवसर पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा की धनतेरस और दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सनातन उत्सव समिति ने हिंदुओं के इस महान पर्व को सादगी और एकता के साथ मनाने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-common-voice-thanks-pm-for-gurdwara-hemkund-project/">जमशेदपुर

: सांझी आवाज ने गुरुद्वारा हेमकुंड परियोजना के लिए प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

इस अवसर ये रहे शामिल

इसी क्रम में आज साकची बाजार में अपना दुकानदारी कर अपना जीविकोपार्जन चला रहे दुकानदार भाइयों को तिलक लगाकर और रक्षासूत्र बांध उन्हें बधाई दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित राव, राहुल दुर्गे, अभय सिंह, सुजल कुमार, अमरीक सिंह, दीपक शुक्ला, मनप्रीत सिंह, मनीष प्रसाद, संजय सोना, सन्नी सिंह, संतोष यादव, अमृत सिंह, चुनमुन सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही