Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमएनपीएस में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने किया वृक्षारोपण, फायर सेफ्टी कार्यक्रम भी आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : पृथ्वी दिवस को लेकर मंगलवार को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में केजी और जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम का आजोयन किया गया. इस क्रार्यक्रम में छात्रों द्वारा गो ग्रीन गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया जहां उन्हें वृक्षारोपण, सीड बॉल बनाने, पेपर बैग बनाने जैसे सामानों बनाना सिखाया गया. विद्यायल में इंवेस्ट आवर प्लैनेट विषय पर एक विशेष सभी के दौरान पर्यावरण को बचाने के महत्व के बारे में बच्चों को जागरूक भी किया गया जिसमें जलवायू परिवर्तन और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों को बल करने के लिए अपना समय, संसाधन और उर्जा को समर्पित करने के महत्व के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/tatanagar-water-works-repair-works-drinking-water-supply/">जमशेदपुर

: 19 अप्रैल को मेंटेनेंस कार्य को लेकर कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MNPS-3A.jpg"

alt="" width="600" height="270" />

फायर सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन

इस दौरान स्कूल में फायर सेफ्टी प्रोग्राम भी आयोजित किया गय जिसमें टाटा स्टील फायर ब्रिगेड के स्टेशन ऑफिसर गोविंद राम वर्मा मौजूद थे. स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट के बारे में बताया गया कि अगर कहीं आग लग जाए तो सबसे पहले क्या करना चाहिए और किस तरह अपनी सुरक्षा करनी चाहिए. बच्चों को फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट के बारे में भी बताया गया. मौके पर सिनियर कॉर्डिनेटर रेनू सिन्हा, जुनियर कॉर्डिनेटर पूर्णिमा त्रिपाठी, जुनियर सेफ क्लब कॉर्डिनेटर सुचिस्मिता और सिनियर सेफ क्लब मेंबर आनंदिता उपाध्याय के अलावा स्कूल के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही