Search

 
 
 

जमशेदपुर  : कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल शहीदों को किया नमन

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कारगिल विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में बिष्टुपुर में पदयात्रा निकाली गई. पोस्टल पार्क से प्रारंभ हुई पदयात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों को नमन किया गया. धर्मेंद्र सोनकार ने कहा कि लगभग 60 दिनों तक चलें युद्ध के पश्चात् अपने अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देते हुए सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल की दुर्गम चोटियों से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर अपनी जीत का परचम फहराया था. हजारों फीट की ऊंचाई पर लड़ें गयें इस युद्ध में भारतीय सेना को अपने 527 जवानों की शहादत देनी पड़ीं थी. देश उन शहीदों के कर्ज को कभी भूल नहीं सकता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-for-filing-income-tax-return-is-july-31-penalty-will-be-imposed-for-delay/">जमशेदपुर

: आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, देर होने पर लगेगी पेनल्टी

कारगिल के योद्धा की पत्नी को मिले न्याय

धर्मेंद्र सोनकर ने आगे कहा कि यह देश का दुर्भाग्य नहीँ तो और क्या हैं कि जिस कारगिल को वापस पाने तथा देश का मष्तक ऊंचा उठाने के सैकड़ो योद्धा अपनी जान की बाजी लगाकर युद्ध लड़े. उसी योद्धा की पत्नी के साथ मणिपुर में हैवानियक की जाती है. वैसे योद्धा की पत्नी को न्याय दिलाने के लिए केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार 77 दिनों तक खामोश बैठी रहती है. कहा कि हमारा देश मानचित्र पर मौजूद महज़ एक नक्शा नहीं हैं, एक तयशुदा सीमा के भीतर केवल जमीन का एक टुकड़ा या केवल पहाड़ या नदिया नहीं हैं. अगर देश के प्रति हमारे कर्तव्य हैं तो इस देश के अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, हमारे शहीदों के प्रति भी इस देश की सरकार की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-bus-service-for-college-girls-will-start-again/">जमशेदपुर

: कॉलेज छात्राओं के लिए टाटा मोटर्स की बस सेवा पुनः होगी शुरू

जवानो की सुरक्षा नहीं कर पायी केंद्र सरकार

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा कि 14 फरवरी,2019 को पुलवामा में 78 बसों में ले जाये जा रहें 2500 जवानों पर आतंकी हमला होता हैं. उक्त हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जातें हैं. लेकिन आज तक सरकार स्पष्ट नहीं कर पायी कि विस्फोट में 300 किलो आरडीएक्स कहां से और कैसे आया था ?. हमारे जवानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें एयरक्राफ्ट क्यों नहीं मुहैया कराया गया था ? इसी तरह 8 जनवरी, 2013 को भारतीय सैनिक हेमराज की हत्या कर उसका सिर काटकर पाकिस्तानी ले गयें. एक सिर के बदलें दस सिर लाने वालें, सत्ता में आते ही शहीद हेमराज को भूल गयें. भाजपा शहीदों से किये गये तमाम वादों को भूल गई, यहां तक की शहीद हेमराज की विधवा पत्नी और बच्चों से उनका सरकारी आवास तक छीन लिया गया. कार्यक्रम में अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद,जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन, अशरफ चिंटु, अजितेष उज्जैन, राजा सिंह राजपुर, गोविंद,लकी शर्मा प्रिंस, कमलेश्वर जल,चंदन यादव  अमित रॉय, हेमंत रॉय जावेद,अमन रजक टीपू सुलतान,बिट्टु शर्मा मुकेश प्रसाद,रतन सोनकर के अलावा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-talk-of-dealers-of-jharkhand-kept-in-all-india-fair-price-dealers-federation/">आदित्यपुर

: ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन में रखी गई झारखंड के डीलरों की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही