Search

 
 
 

जमशेदपुर : 16 मई को जिले के तीन बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए लगेगी ऑनलाइन बोली

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला में शुरुआती दौर में तीन बालू घाटों को ऑनलाइन टेंडर 16 मई को खुलेगा. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित तीन बालू घाट की नीलामी से संबंधित टेंडर 8 मई को ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार शरुआती दौर में जिले के तीन बालू घाटों की बंदोबस्ती की जाएगी. इसमें बनकाटा बालू घाट, कोरिया मोहनपाल और किया मोहनपाल स्वर्णरेखा नदी घाट शामिल हैं. तीन बालू घाटों में बनकाटा घाट का ग्रेड ए है, जबकि शेष दोनों घाट बी ग्रेड के हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-azadnagar-police-kept-the-minor-in-the-police-station-overnight-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: नाबालिग को रात भर थाने में बैठाए रखी आजादनगर पुलिस, एसएसपी से शिकायत
उन्होंने बताया कि ग्रेड का निर्धारण घाट के एरिया व क्षेत्र के आधार पर किया जाता है. 0 से 10 हेक्टर एरिया वाले बालू घाट ए ग्रेड, 10 से 50 हेक्टर बी ग्रेड और 50 से अधिक हेक्टर एरिया वाले बालू घाट सी ग्रेड में आते हैं. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बनकाटा बालू घाट का एरिया 4.40 हेक्टर, कोरिया मोहनपाल का 34.7 हेक्टर और कोरिया मोहनपाल स्वर्ण रेखा नदी घाट 40.3 हेक्टर एरिया है. टेंडर का निर्धारण जिला समिति द्वारा किया जाएगा. समिति में अध्यक्ष उपायुक्त सहित एडीसी, डीएमओ और लघु सिचाई एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सदस्य होंगे. उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही