Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 31 मई को जेएनएसी क्षेत्र की योजनाओं के लाभुकों से प्रधानमंत्री होंगे रू-ब-रू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जेएनएसी क्षेत्र के लाभुकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को सीधे संवाद करेंगे. यह प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभुक होंगे. यह जानकारी जेएनएसी के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लाभुकों से संवाद करेंगे. इस दौरान लाभुकों से योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही ऋण से होने वाले लाभ पर चर्चा करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-municipal-corporation-cleaning-more-than-10-drains-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में 10 से ज्यादा नालियों की सफाई कर रहा नगर निगम

जेएनएसी के दफ्तर में होगा कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी इन लाभुकों से ऑनलाइन रूबरू होंगे. जेएनएसी के सभागार में लाभुकों को बैठाने की योजना तैयार की गई है. सभी लाभुकों से कहा गया है कि वह अपने मोबाइल में ही ऑनलाइन लॉगिन करें और उसी के जरिए प्रधानमंत्री से रूबरू हों. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही