Jamshedpur : भारत भ्रमण पर निकले विजय कुमार का मंगलवार को शहर पहुंचने पर आम बागान में भव्य स्वागत किया गया. अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया. विजय कुमार मूलतः बिहार के पटना के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हैं. सामाजिक एवं जन सरोकार के मुद्दों को देश में लागू करने की अपनी मांग को लेकर 26 जनवरी 2022 से वे पैदल यात्रा पर निकले हैं. अब तक उन्होंने बिहार, बंगाल, असम, सिक्किम, मणीपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड समेत 10 राज्यों की पैदल यात्रा की है. आज वे जमशेदपुर पहुंचे. कल सुबह विजय कुमार जमशेदपुर से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. विजय कुमार ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से वे लोगों में जागृति लाने का प्रयास कर रहे हैं. यात्रा के क्रम में उन्होंने देश के युवाओं में जो जोश देखा है. इससे प्रतीत होता है कि भारत अपनी अग्रणी भूमिका में आ गया है. भारत को अब शासक बनने की जरुरत है, तभी देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-training-of-polling-personnel-ends-for-the-first-phase-of-panchayat-elections/">धनबाद
: प्रथम चरण पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण समाप्त
: प्रथम चरण पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण समाप्त
Leave a Comment