Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रविवार को भुतनाथ मंदिर सजेगा राणी सती दादी का दरबार, बन्ना गुप्ता होगें शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ का आयोजन आगमी 28 अगस्त को बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्माणाधीन नारायणी धाम भूतनाथ मंदिर परिसर में होगा. आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. जयपुर (राजस्थान) से आमंत्रित कलाकार मंजू शर्मा द्धारा पाठ का वाचन किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए हुए नारायणी सेवा ट्रस्ट के कैलाश सरायवाला एवं किरण काउंटिया ने बताया कि मंगल पाठ दोपहर 3 बजे से आरम्भ होगा. मंगल पाठ के उपरांत आरती होगी. तत्पश्चात सामूहिक प्रसाद का आयोजन होगा. मंगल पाठ में लगभग 500 से अधिक दादी भक्त कूपन के माध्यम से शामिल होंगे. इस आयोजन में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर कूपन का वितरण किया गया हैं. उन्होंने सभी दादी भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-jammed-the-loco-track-of-tata-power-and-nuvoco/">जमशेदपुर

: टाटा पावर और नुवोको के लोको ट्रैक को मजदूरों ने किया जाम

मंदिर का जल्द पूरा होगा निर्माण

सर्किट हाउस एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में राणी सती दादी का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा हैं. दादी भक्तों का ऐसा मानना है की आने वाले दिनों में यह मंदिर एक भव्य मंदिर का रूप लेगा. कैलाश सरायवाला ने बताया कि 28 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे. वहीं शहर के अन्य गणमान्य लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. संवाददाता सम्मेलन में राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, राम रतन कांवटिया, विजय मित्तल, नवीन पोददार, मनोज मोदी, प्रदीप देबूका, विमल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजेश गर्ग, रुपक पंसर, ममता मुरारका, संगीता देबूका, कंचन अग्रवाल, विनीता नरेडी, कविता अग्रवाल (सोनारी), सबिता अग्रवाल, नीलू गर्ग, कविता अग्रवाल (साकची), ललित सरायवाला आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kitadih-area-is-becoming-the-hub-of-brown-sugar-800-pudias-arrested-with-brown-sugar-three-including-the-couplejamshedpur-kitadih-area-is-becoming-the-hub-of-brown-sugar-three-arrested-i/">जमशेदपुर

: ब्राउन सुगर का हब बन रहा किताडीह क्षेत्र, 800 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दंपति समेत तीन धराए
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही