Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षक दिवस पर छात्रा दीपिका को बनाया गया गुरु नानक स्कूल का प्राचार्य

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुरु नानक उच्च विद्यालय की प्राचार्य दीपिका चटर्जी को बनाया गया है. उनकी नियुक्ति मात्र एक दिन के लिए हुई है और यह शिक्षक दिवस को समर्पित है. इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति एवं गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि विद्यार्थी ही आगे चलकर देश, समाज के निर्माण एवं उत्थान में बड़ी भूमिका निभाते हैं. विद्यार्थी के शैक्षणिक, सामाजिक, आध्यात्मिक विकास में शिक्षकों की बड़ी अहम भूमिका होती है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-formation-of-district-and-block-committee-in-aaps-workers-conference/">साहिबगंज

: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला व प्रखंड कमिटी का गठन

शिक्षक स्वयं दिये की तरह जलकर बच्चों का भविष्य करते हैं निर्माण

यदि विद्यार्थी खुद शिक्षक की भूमिका में रहे तो उसे समझ में आएगा कि शिक्षक देश के भविष्य निर्माण के लिए क्या-क्या कुर्बानियां देते हैं. स्वयं को दीये की तरह जलाकर दूसरों के जीवन में प्रकाश लाते हैं. सचिव ने कहा कि विद्यार्थियों में शुरू से ही जिम्मेदारियों का अहसास होना चाहिए. परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है. इस तरह के प्रयोग भी आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-employees-of-swarnrekha-project-took-out-gratitude-rally/">आदित्यपुर

: स्वर्णरेखा परियोजना के कर्मचारियों ने निकाली आभार रैली

विद्यालय में बाल संसद पूरी तरह से हैं क्रियाशील

वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह ने कहा कि विद्यालय में बाल संसद पूरी तरह से क्रियाशील हैं. विद्यार्थी बड़े ही जिम्मेवारी के साथ अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हैं. उसमें एक यह नई कड़ी जोड़ी गई है. विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने ही 5 सितंबर सोमवार को मध्य अवकाश के पहले की सारी कक्षाएं ली और विद्यालय की सहायक शिक्षिकाओं ने उनका पर्यवेक्षण किया और इनकी भूमिका की सराहना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही