Search

 
 
 

जमशेदपुर : 75वें गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने गोपाल मैदान में किया झंडोतोलन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडा फहराया किया एवं परेड की सलामी ली. समारोह में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसपी सिटी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, धालभूम एसडीओ पीयूष सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे. जिला स्तरीय समारोह में परेड का प्रदर्शन एवं झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे. परेड में आठ टुकड़ियां शामिल हुई. जिसमें एनसीसी बालिका को प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल (पुरूष) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं झांकी में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान पर समाज कल्याण तथा तृतीय स्थान अबुआ आवास की झांकी को प्राप्त हुआ. इस अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. [caption id="attachment_838408" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/pared-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिरंगे को सलामी देते स्वास्थ्य मंत्री[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-republic-day-celebrated-with-pomp-at-sundernagar-raf-camp-commandant-hoisted-the-tricolor/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर आरएएफ कैंप में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, कमांडेंट ने फहराया तिरंगा

वीरों के सपनों को साकार करने में जुटी सरकार

[caption id="attachment_838409" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/pared.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> परेड का निरीक्षण करते मंत्री[/caption] मंत्री ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अपनी जिम्मेदारियों को कर्तव्य निष्ठा से निभाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों, सफाई कर्मी, स्वास्थय कर्मी, सेविका, सहायिका, शिक्षक, पुलिस के पदाधिकारी व पुलिस बल को सम्मानित किया. स्वास्थ्य मंत्री ने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों, सूफियों और संत महात्माओं को नमन करते हुए राज्य एवं जिलावासियो को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी. कहा कि स्वतंत्रता का इतिहास किसी साधारण स्याही से नहीं लिखा गया है, बल्कि यह हमारे वीरों और सूफी संत- महात्माओं के रक्त की बूंद से लिखा गया है. झारखंड के वीरों ने जिस झारखंड की परिकल्पना की थी उसको साकार करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-75th-republic-day-celebrated-in-workers-college-retired-teachers-employees-and-meritorious-students-honored/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में मना 75वां गणतंत्र दिवस, सेवानिवृत शिक्षक, कर्मचारी व मेधावी छात्र सम्मानित

शहर में बन रहा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल

राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रही है. जमशेदपुर में 434 करोड़ रुपये से सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा. अस्पतालों में बेड की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है जिसमें 21,000 से अधिक बेड तैयार किए गए हैं, जिनमें 5000 से अधिक नॉन आईसीयू बेड 11,396 आईसीयू बेड शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही