Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम्स ट्रस्ट के 78वें संस्थापक दिवस पर 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षक व कर्मचारी एवं यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में रविवार को करीम्स ट्रस्ट कि ओर से 78वां संस्थापक दिवस मनाया गया. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता सेंट्रल करीमिया +2 हाई स्कूल एवं सेंट्रल करीमिया मिडिल स्कूल के अध्यक्ष सैयद मंसूर अली ने की. समारोह में मुख्य रूप से करीम्स ट्रस्ट एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के सेक्रेटरी एवं करीम सिटी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ मोहम्मद जकरिया एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज उपस्थित थे. सेंट्रल करीमिया+2 हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शेख कुतुबुद्दीन अंसारी तथा सेन्ट्रल करीमिया मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका तलत बानो भी मंचासीन थीं. इस अवसर पर करीम्स ट्रस्ट के तहत चलने वाली सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों ने अपनी-अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की. उसके बाद अध्यक्ष तथा सचिव का संबोधन हुआ. अध्यक्ष सैयद मंसूर अली ने अपनी संस्था की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थापक के उच्च विचार तथा संस्था से जुड़े हुए सभी लोगों की मेहनत व लगन का फल है. इसे भी पढ़ें : अयोघ्या">https://lagatar.in/ayoghya-22-january-ramlalas-pran-pratistha-will-be-consecrated-in-the-auspicious-time-of-84-seconds-auspicious-sound-will-echo-from-10-oclock/">अयोघ्या

22 जनवरी : 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि…
सचिव डॉ मोहम्मद जकरिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 को लेकर हमारी शिक्षण व्यवस्था एक अनजानी दिशा में चल पड़ी है, जिसे निश्चित दिशा प्रदान करने के लिए साहस और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है और हम समझते हैं कि वह हमारे पास है. इस अवसर पर उन शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को ट्रस्ट की तरफ से स्मृति चिह्न एंव उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिनकी सेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. उपहार पाने वालों में मेजर डॉ फखरुद्दीन अहमद, डॉ तनवीर जमाल काजमी, डॉ खुर्शीद अनवर खान, डॉ याहिया इब्राहिम, डॉ असगर खान, डॉ नेहा तिवारी, डॉ शर्मिला चक्रवर्ती, डॉ पीसी बैनर्जी, माजिद अशरफ, मकसूद आलम, मोहम्मद खालिद, मोनिरुल इस्लाम, मोहम्मद अब्बास, फरहत नाज, कुतुबुद्दीन अंसारी, गुलाम मुजीब, जहांगीर आलम, सैफ अब्दुल हक तथा हाफिज आरिफ अहसन (मरणोपरांत) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-conducted-flag-march-appealed-not-to-pay-attention-to-rumors/">रांची

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
इस अवसर पर मनोविज्ञान की यूनिवर्सिटी टॉपर सना परवीन तथा कॉमर्स की यूनिवर्सिटी टॉपर समन इरम को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सचिव तथा प्राचार्य ने पुरस्कृत किये. कार्यक्रम का संचालन डॉ याहिया इब्राहिम तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अफसर काजमी ने किया. इससे पूर्व सुबह 8:00 बजे कैंपस में कुरान ख्वानी हुई तथा 10:00 बजे कब्रिस्तान जाकर संस्थापक स्व तफज्जुल करीम की कब्र पर संपूर्ण करीम्स ट्रस्ट परिवार ने फातिहा पढ़ी और दुआएं की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही