Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी की जयंती पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने किया हवन यज्ञ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ, नवयुगदल द्वारा सोमवार को टेल्को प्रकाशनगर स्थित चंद्रशेखर शिव मंदिर प्रांगण में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय बच्चों और उनके माता पिता ने भाग लिया. सभी को संबोधित करते हुए नवयुगदल के युवा साथी शम्भूनाथ ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है. अधिकतम अंक प्राप्त करने के ज्यादा जरुरी विषयों को समझा और ज्ञान प्राप्त करना है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-consumers-will-get-relief-in-this-summer-electricity-department-engaged-in-special-preparation/">जमशेदपुर

: इस गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, विशेष तैयारी में जुटा विद्युत् विभाग

गायत्री माता हैं सद्बुद्धि की देवी

कहा कि गायत्री मंत्र की साधना से मन एवं तन शुद्ध हो जाता है. मन में कोई गलत विचार नहीं उत्पन्न होते हैं. गायत्री माता मतलब सद्बुद्धि की देवी. वहीं प्रियरंजन कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के द्वारा कहे गए विचारों से बच्चों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि नेताजी कहते थे सबसे बड़ा अपराध अन्याय को सहना और गलत के साथ समझौता करना है. इस अवसर पर बहन ममता सिंह, नीतू सिंह, माला सिन्हा, शोभा सिंह के अलावा देवेशानंद उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही