Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी की जयंती पर सामाजिक संस्था 'सेवा ही लक्ष्य' ने लगाया रक्तदान शिविर

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. परसुडीह सिदो-कान्हू चौक के पास आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सरयू राय,  आंदोलनकारी आस्तिक महतो, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, संस्था के अध्यक्ष मानिक मल्लिक, जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार माझी, सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बीडीओ सच्चिदानंद महतो के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [caption id="attachment_837377" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/blood-0.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेताजी को श्रद्धांजलि देते मानिक मल्लिक और जिला परिषद् सदस्य पूर्णिमा मल्लिक[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-celebrated-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose-organized-a-seminar-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में एबीवीपी ने मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, संगोष्ठी का आयोजन

प्रतिमा को दूध करवाया से स्नान 

अतिथियों ने विधिवत रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. इससे पूर्व सेवा ही लक्ष्य संस्था के सदस्यों ने सिदो-कान्हू चौक के पास नेताजी क्लब में स्थित नेताजी की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसमें शामिल लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्मरण किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया. इस मौके पर मानिक मल्लिक ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाया गया है. वहीं, विधायक मंगल कालिंदी ने इसे समाजसेवा के क्षेत्र में एक अहम् कदम बताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही