Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सैल्यूट तिरंगा ने लगाया नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर

Jamshedpur (Sunil Pandey) : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126 वीं जयंती पर सैल्यूट तिरंगा की ओर से सोमवार को नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन जुगसलाई के काली मंदिर के पास किया गया. जिसमे 88 लोगो ने अपने आंखो की जॉच कराई. इस दौरान 10 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए. जिनका नि: शुल्क ऑपरेशन संस्था द्वारा कराया जायेगा. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सह व्यवसाई मनोज उपाध्याय ने किया. मौके पर संस्था के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक महान भारतीय राष्ट्रवादी थे. लोग आज भी उन्हें देश प्रेम के लिए याद करते हैं. उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी. कार्यकर्म में मुख्य रूप से समाजसेवी मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, अजय पाण्डेय, रंजीत सिंह, विद्या पाठक इत्यादि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-over-2700-players-register-for-jfc-youth-team-tfa-trials/">जमशेदपुर

: जेएफसी यूथ टीम (टीएफए) ट्रायल्स के लिए 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही