Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पीएम के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चला वृहद स्वच्छता अभियान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शहर के मंदिरों में जोरों से चल रही है. इसी क्रम में बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत सभी सदस्यों के द्वारा पूरे उत्साह से पानी एवं झाड़ू लगाकर परिसर के सभी मंदिरों के फर्श, दीवार एवं छतों की साफ-सफाई की गई. अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के आह्वान पर स्वच्छता अभियान में जुटे मंदिर के सदस्यों ने पूरे परिसर के प्रत्येक कोनों की व्यापक साफ-सफाई की. इस सफाई अभियान में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी में हाथ बंटाया. बता दें कि सिदगोड़ा सूर्यधाम में 21 जनवरी की संध्याकाल में एवं 22 जनवरी को दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगा.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-decision-to-give-old-age-pension-to-women-above-50-years-of-age-is-commendable-purendra/">आदित्यपुर

: 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को वृद्धा पेंशन देने का निर्णय सराहनीय : पुरेंद्र

मंदिर में होंगे विभिन्न अनुष्ठान

मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि अयोध्याधाम की तर्ज पर सूर्य मंदिर में बने राम मंदिर में 21 और 22 जनवरी को पुरोहितों द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान होगा. पूरा विश्व ऐतिहासिक दिवस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसके साथ ही मंदिर परिसर को सजाने को लेकर कार्य किया जा रहा है. 21 जनवरी को मिथिलांचल के श्रद्धालु पाहुन प्रभु श्रीराम के लिए भार लेकर सूर्य मंदिर आएंगे. जहां मिथिलांचल के लोगों के द्वारा विधिवत पूजन किया जाएगा. वहीं, 22 जनवरी को सूर्य धाम में दिनभर विभिन्न अनुष्ठान किये जायेंगे. जिसमें सुबह में पूजन, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं दोपहर में हवन, आरती, शंखनाद, प्रसाद वितरण होगा. संध्या 3 बजे से रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ, महाआरती, दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-maitri-mahasammelan-cum-felicitation-ceremony-of-mahila-congress-women-were-called-upon-to-protect-the-constitution-by-joining-india-jodo-nyaya-yatra/">जमशेदपुर

: महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन में महिलाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर संविधान की रक्षा का आह्वान

मौके पर यह थे मौजूद

इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, अनिकेत सिंह, रमेश पांडेय, अनिल पांडेय, सुनील आहूजा, बबलू, अजीत, प्रसन्नजीत, अरुण, सुशील, जे बेहरा, अजय, बाला, राजन पटेल, निकेत, साकेत, दीपक प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही