Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : संत एंथोनी की पुण्य तिथि पर ईसाई समुदाय ने निकाली पालकी यात्रा

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : ईसाई धर्म के संत एंथोनी के पुण्य तिथि पर मंगलवार को धूमधाम से सोनारी के खूंटाडीह से लोयोला चर्च तक पालकी यात्रा निकाली गई. इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. पालकी यात्रा संत एंथोनी फाउंडेशन द्वारा निकाली गई. मौके पर संत एंथोनी फाउंडेशन के अनूप डेनियल ने कहा कि इटली के संत एंथोनी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष 13 जून को पालकी यात्रा निकाली जाती है. संत एंथोनी फाउंडेशन का गठन वर्ष 1927 में किया गया था. डेनियल ने कहा कि शाम को लोयोला चर्च से सोनारी खूंटाडीह स्थित चर्च के लिए पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इसमें ईसाई समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे. फाउंडेशन द्वारा समाज के गरीब लोगों को समय समय पर सहयोग किया जाता है. इसमें स्वास्थ्य शिक्षा एवं बुजूर्ग लोगों को हर तरह से सहयोग किया जाता है. इसे भी पढ़ें :ऑटो">https://lagatar.in/demand-for-high-level-inquiry-into-the-murder-of-auto-driver-rohit/">ऑटो

चालक रोहित की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही