Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पिटाई से युवक की मौत पर परिजनों ने थाने में किया प्रदर्शन, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत पारसनगर निवासी ऑटो चालक मनोज यादव की मौत मामले में पुलिसिया कार्रवाई ने नाराज होकर परिजनों ने शुक्रवार को थाना परिसर में प्रदर्शन किया. परिजनों ने बताया कि पुलिस द्वारा पंचनामा में मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया गया है, जबकि मनोज के शरीर में पिटाई के निशान देखकर साफ पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है. परिजन शराब बेचने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस भी कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के घर पहुंची पर महिला के घर पर ताला लगा हुआ था. पुलिस को अब तक मनोज का मोबाइल भी नहीं मिला है. परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या का खुलासा नहीं हो जाता तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मनोज के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया गया है. मृतक के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह भी थाना में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-due-to-track-maintenance-janshatabdi-stopped-for-one-hour-at-rajkharsawan-station/">किरीबुरू

: ट्रैक मेंटेनेंस के कारण राजखरसावां स्टेशन पर एक घंटा रुकी रही जनशताब्दी

पत्नी के बयान पर रिश्तेदार के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज

इधर, मनोज की पत्नी सोनी देवी ने हत्या का शक रिश्तेदार पर ही जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. सोनी के बयान पर पुलिस ने राजू, मंगला, कृष्णा और सोनू के खिलाफ हत्या का शक जताया है. सोनी के अनुसार पुस्तैनी मकान को लेकर अक्सर विवाद होता था. 30 अप्रैल को भी मनोज को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वह हरहरगुट्टू स्थित अपने मायके आ गई. बता दें कि पारसनगर निवासी मनोज यादव का शव राजेंद्रनगर में पाया गया था. मनोज के शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही