Search

 
 
 

जमशेदपुर : साइरस मिस्त्री के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी ने जताया अफसोस

 
[caption id="attachment_410560" align="aligncenter" width="821"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Shahnawaj.jpg"

alt="" width="821" height="1182" /> शहनवाज आलम.[/caption] Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने दुख का इजहार किया है. शहनवाज आलम ने रविवार को कहा कि वह साइरस मिस्त्री के निधन की खबर सुनकर अवाक रह गए. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री के निधन से उद्योग जगत को काफी नुकसान हुआ है. वह एक अच्छे इंसान थे. उन्होंने कई बार टाटा स्टील का दौरा किया. वह कई बार जमशेदपुर आए. उन्होंने बताया कि साइरस मिस्त्री के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी दुखी हैं और सभी इस दुख की घड़ी में साइरस मिस्त्री के परिजनों के साथ हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-black-diamond-beat-tudu-sporting-bhagabandh-to-win-the-title/">घाटशिला

: ब्लैक डायमंड ने टुडू स्पोर्टिंग भागाबांध को हरा जीता खिताब

साइरस मिस्त्री की मौत पर समाजसेवियों में भी अफसोस

साइरस मिस्त्री की मौत पर कई समाजसेवियों ने भी अफसोस का इजहार किया है. मानगो के समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने कहा कि सायरस मिस्त्री एक अच्छे इंसान थे. टाटा स्टील के कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उनसे बात हुई है. सभी बताते हैं कि साइरस मिस्त्री कर्मचारियों और अधिकारियों का खास ध्यान रखते थे. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने कहा कि साइरस मिस्त्री एक अच्छे इंसान थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही