Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को आदिवासी उरांव समाज पूर्वी सिंहभूम की युवतियों ने जावा जागरण किया. पूरे रीति रिवाज के साथ करमा राजा का स्वागत किया गया. करम अखाड़ा के युवकों की ओर से करम डाली स्थापित की गई. इसके बाद पूरे विधि विधान से पाहन द्वारा पूजा अर्चना की गई. पिछले पांच दिन से चल रहे उत्सव के बाद सोमवार (25 सितम्बर) को उरांव समाज का महान त्योहार भादो एकादशी करमा पूजा बहुत ही हर्षोल्लास व पारंपरिक नृत्य-संगीत एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. भादो एकादशी करमा पूजा महोत्सव पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम उरांव समाज के जिला अध्यक्ष राकेश उरांव ने कहा कि आदिवासी उरांव समाज पूर्वी सिंहभूम के अन्तर्गत पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा, नूतनडीह समेत अन्य स्थानों में पूजा धूमधाम से किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rti-workers-association-meeting-concluded/">जमशेदपुर
: आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न
: 14 वर्षीय अंश प्रकाश ने मनाली से लेह तक साइकिल अभियान किया पूरा
: आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक संपन्न
रात्रि 8 बजे सुनाई जाएगी करम राजा की कहानी
25 सिंतबर को दोपहर 3 बजे समाज के कुंवारे युवाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा कर करम राजा को आमंत्रित किया जाएगा एवं मांदर, ढोल, नगाडा बजाकर करम डाल को पूजा स्थल पर लाया जाएगा. जहां कुंवारी युवतियों द्वारा स्वीकार कर करम डाल को पूरे बस्ती में भ्रमण कराया जाएगा, उसके बाद पाहन द्वारा विधिवत पूजा कर करम डाल को अखाड़ा में स्थापित कर रात्रि 8 बजे से करम राजा की कहानी सुनाई जाएगी. जिसके बाद पूजा अर्चना कर सभी व्रतधारी अपना व्रत तोड़ेंगे, रात भर पारम्परिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर करम पूजा महोत्सव की खुशियां मनाई जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-14-year-old-ansh-prakash-completes-cycle-expedition-from-manali-to-leh/">जमशेदपुर: 14 वर्षीय अंश प्रकाश ने मनाली से लेह तक साइकिल अभियान किया पूरा
Leave a Comment