Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमएमसी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले दिन 75 लोगों ने जमा किया आवेदन

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम कार्यालय में नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने या पुराने का रिन्यूअल कराने के अलावे टैक्स जमा करने के लिए आयोजित कैंप में लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी. रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से वहां दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है. सोमवार को भी कैंप लगेगा. पहले दिन 75 लोगों ने नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया. साथ ही लंबित टैक्स भुगतान को लेकर 4 आवेदन आये. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रजंन ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र के लोगों को भी परिवहन कार्यालय आने जाने में अपना समय नहीं व्यर्थ करना पड़े इस उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्थानों पर परिवहन कार्यालय की टीम कैम्प कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mock-drill-in-sakchi-on-monday-to-deal-with-emergency-like-fire/">जमशेदपुर

:  अग्निकांड जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए साकची में मॉक ड्रिल सोमवार को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही