Search

 
 
 

जमशेदपुर : सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवालय सज कर तैयार, 59 दिनों का होगा सावन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अराधना और व्रत के लिए खास माना जाता है. साथ ही धर्म-कर्म के लिए भी सावन को बहुत शुभ महीना माना जाता है. इस वर्ष सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है. इसे लेकर शहर के शिवालयों को सजाया गया है. मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए व्यापक रूप से तैयारी की गई है. साकची मनोकामना मंदिर के प्रधान पुजारी दिगम्बर बाबा ने बताया कि पहली सोमवारी होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेंबरों को तैनात किया जाएगा. इस बार सावन में श्रद्धालुओं की दुगनी मन्नत पूरी होगी, महादेव की उपासना के लिए आठ सोमवार मिलेगा. कुल 59 दिनों का यह माह होगा. 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है. श्रावण में अधिकमास होने के कारण आठ सावन सोमवार व्रत और नौ मंगला गौरी व्रत हैं. श्रावण में अधिकमास का प्रारंभ 18 जुलाई दिन मंगलवार से हो रहा है और इसका समापन 16 अगस्त दिन बुधवार को होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-govindpur-mandal-workers-run-booth-wise-public-relations-campaign/">जमशेदपुर

: भाजपा गोविंदपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चलाया बूथवार जनसंपर्क अभियान

भक्तों पर होगी भोले बाबा की विशेष कृपा 

दिगंबर बाबा ने बताया कि सावन माह में हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. जिसे सुहागिन महिलाएं करती हैं. इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाती हैं, जिससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है. मंगला गौरी का व्रत महिलाएं रखती हैं. इस वर्ष श्रावण मास में नौ मंगला गौरी व्रत हैं. इसमें सावन के चार और अधिकमास के पांच मंगला गौरी व्रत शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष अधिकमास होने का कारण सावन 59 दिनों को होगा. इस वर्ष भोले बाबा की विशेष कृपा भक्तों पर रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही