Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बाबुडीह में जुसको द्वारा बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का रूका हुआ कार्य विधायक सरयू राय की पहल पर रविवार से पुनः प्रारंभ हुआ. विधायक सरयू राय के निर्देश पर भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा एवं निजी सचिव सुधीर सिंह ने स्थल पर जाकर स्थानीय लोगो से संवाद स्थापित कर उत्पन्न विवाद का पटाक्षेप करवाया. भाजमो नेताओं ने स्थानीय लोगों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण की आवश्यकता के बारे में बताया और प्लांट निर्माण के उपरांत पेयजल संकट के समाधान का भरोसा दिलाया.अमित शर्मा एवं सुधीर सिंह ने बताया की स्थानीय निवासियों से वार्ता कर आपसी समन्वय स्थापित कर लिया गया है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जल्द निर्माण की वकालत की है. जनता ने स्वयं उस स्थल से बड़े वाहनों को हटाया और भूमि खाली कराई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-first-pratap-of-sjchs-kashida-became-school-topper-by-getting-98-40-percent-marks/">घाटशिला

: एसजेसीएचएस कशीदा के प्रथम प्रताप 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बना विद्यालय टॉपर 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही