Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी की पहल पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा ताला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : शहर के घोड़ाबांधा सहारा ड्रीम नेस्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के मेन गेट का ताला शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार की पहल पर तोड़ दिया गया है. सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार की इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी. इसके बाद ही इस दिशा में पहल की गयी. इसके लिये विधिवत मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गयी थी. इस बीच गोविंदपुर पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-old-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bodam-nutandih/">जमशेदपुर

: बोड़ाम नूतनडीह में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विधायक पर लगा था ताला बंद करने का आरोप

सहारा ड्रीम नेस्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के लोगों ने मेन गेट पर ताला लगाने का आरोप विधायक रामदास सोरेन पर लगाया था. इसको लेकर सोसासयटी के लोग 19 जनवरी को पहले गोविंदपुर थाने पर जाकर घटना की लिखित शिकायत की थी.

बिजली-पानी भी कटवाने का आरोप

सोसायटी के लोगों ने कहा कि मेन गेट पर ताला लगाने के साथ-साथ सोसायटी की बिजली और पानी की कनेक्शन को भी कटवा दिया गया था. 19 जनवरी से वे दोनों समस्याओं से जूझ रहे थे. अब जबकि सोसायटी के मेन गेट का ताला खुल गया है तो लोगों को राहत मिलने लगी है.

बिना समझौते के ही खुल गया है ताला

सोसायटी के मेन गेट का ताला तो खुल गया है, लेकिन इसके पहले समझौता तक नहीं हुआ है. ऐसे में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि फिर से अनहोनी घटना घटित हो सकती है. बताया जा रहा है कि यहां पर कुल मिलाकर सोसायटी के अधिकारियों को लेकर ही विवाद है. इसका ही खामियाजा सोसायटी में सरने वाले बाकी लोग भुगत रहे हैं.

सोसायटी के अधिकारी और कर्मचारियों के बीच है विवाद

सोसायटी में काम करने वाले कर्मचारियों और सोसायटी के अधिकारियों के बीच उठे विवाद को लेकर यह समस्या 19 जनवरी को उत्पन्न हुई थी. सोसायटी में 18 सालों से काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें छुट्टी का पैसा नहीं दिया जाता है. वहीं सोसायटी के लोगों का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-tribal-minor-gave-birth-to-a-girl-child-after-rape/">कोडरमा

: दुष्कर्म के बाद आदिवासी नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही