Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद की पहल पर मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला नाले का रेलवे के अधिकारी 28 को करेंगे निरीक्षण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर रेलवे के अधिकारी 28 जून को मकदुमपुर मुंशी मुहल्ला स्थित बड़े नाले का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद उसकी सफाई तथा नियमित जल बहाल को लेकर प्राक्कलन तैयार किय जाएगा. मंगलवार को सांसद बिद्युत बरण महतो एवं अन्य भाजपाईयों ने क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनोद कुमार से इस संबंध में वार्ता की. जिसमें उपरोक्त सहमति बनी. सांसद ने बताया कि नाले की सफाई में अगर पैसों की अड़चन आएगी तो वे अपनी सांसद निधि से 10-15 लाख रुपया मुहैया कराएंगे. जिससे वर्षों की समस्य का समाधान हो सके तथा लोगों को घरों में पानी घुसने की समस्या से मुक्ति मिल सके. जानकारी हो कि मानसून की वर्षा के दौरान नाले का पानी उसके समीप स्थित लोगों के घरों में घुस गया. जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई.सांसद ने बताया कि भविष्य में नाले से पानी का सुचारू रूप से बहाव होता रहे. भविष्य में कभी जलजमाव ना हो, इसलिए रेलवे इंजीनियरिंग सेक्शन के वरिष्ठ अभियंता योजना बनाएंगे. जिससे इसका स्थायी समाधान हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mp-laid-the-foundation-stone-for-the-renovation-and-beautification-of-bagbeda-wirelash-maidan/">जमशेदपुर

: सांसद ने बागबेड़ा वायरलेश मैदान के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास

आधा दर्जन बस्तियों का पानी नाले में गिरता है

मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला से गुजरने वाले इस नाले में परसुडीह ग्वालापट्टी, परसुडीह बाजार, रॉबर्टनगर, मखदुमपुर, डेमकासाईं, सोपोडेरा, शंकरपुर,चांदनी चौक आदि क्षेत्रों का प्रतिदिन नाले से बहने वाला पानी इसी नाले में आकर मिलता है.यह समस्या वर्षों पुरानी है. तकरीबन हर वर्ष बारिश के दिनों में इस बस्ती में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस समस्या के समाधान के लिए सांसद ने रेलवे के अधिकारियों को स्थाई समाधान करने का निर्देश दिया है. उक्त बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अभय कुमार चौबे, त्रिदेव चर्टराज, बबलू श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, सविता सिंह, धनेश सिंह गुड्डू, बबलू सिन्हा इत्यादि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahara-city-rape-case-order-to-stay-the-action-of-the-lower-court-remains-intact/">जमशेदपुर

सहारा सिटी रेप केस : निचली कोर्ट की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही