Jamshedpur (Anand Mishra) : जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चाकुलिया में सोमवार को कोरोना संक्रमित छात्राओं की पुष्टि के बाद उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सभी आवासीय विद्यालयों में सघन कोरोना जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. इसके अनुसार मंगलवार को सिविल सर्जन के नेतृत्व में चलाए गए कोरोना जांच अभियान में अबतक केजीबीवी चाकुलिया में कुल 69, केजीबीवी डुमरिया में 14, केजीबीवी पोटका में 10, तथा केजीबीवी जमशेदपुर में 55, कुल 148 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. सभी छात्राओं को स्कूल में ही कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आइसोलेट किया गया है. साथ ही स्कूलों को पूरी तरह से आज सैनिटाइज भी कराया गया. इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक">https://lagatar.in/route-of-many-trains-changed-due-to-traffic-and-power-block/">ट्रैफिक
व पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230425_225109.jpg"
alt="" width="600" height="270" /> उपायुक्त के निदेशानुसार सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी ने सभी आवासीय विद्यालयों वार्डन, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ वर्चुअल बैठक कर कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया. कोरोना संक्रमितों के खान पान, दवा आदि से संबंधित सभी जानकारी दी गई. उपायुक्त ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, व स्कूल कॉलेज में कोरोना जांच अभियान चलाने का निदेश दिया है, ताकि कोरोना के प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके तथा संभावितों को चिन्हित कर ससमय उनका उचित देखभाल, उपचार शुरू किया जा सके. [wpse_comments_template]

Leave a Comment