Search

 
 
 

जमशेदपुर : चैती छठ को लेकर समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़ौदा घाट में चलाया स्वच्छता अभियान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय चरण का स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटों की साफ-सफाई की गई. इस दौरान बागबेड़ा बड़ौदा घाट खरकाई नदी स्थित छठ घाटों के समीप जगह-जगह कचरे का ढेर पड़ा हुआ था. इस कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती थी. इसके अलावा नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा था. इसे भी पढ़ें : देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर

बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. तृतीय चरण में भी नदी एवं नदी के आसपास जमे कचरे की साफ-सफाई कर नदी को स्वच्छ किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी नदी के आसपास कचरा नहीं फेंकने और नदी को स्वच्छ बनाये रखने का आह्वान है. अभियान में समर्पण संस्था के विभूति जेना,विश्वजीत स्वाइन, चन्दन, कुमुद शर्मा, मनीष शर्मा, कुंदन, सूरज पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडेय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sent-to-jail-bjp-will-suffer-the-consequences-in-elections-mithilesh/">हेमंत

को भेजा जेल, चुनाव में परिणाम भुगतेगी भाजपा : मिथिलेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही