Search

 
 
 

जमशेदपुर : चैत्र नवरात्र पर श्री श्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबासा में ज्वारां पूजन आरंभ

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्री शीतला माता मंदिर गढ़हाबासा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को 31 ज्योति कलश की स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजन की गई. मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम नेता राजू गिरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और भाजपा नेता खेमलाल चौधरी ने ज्योत प्रज्वलित किया. छतीसगढ़ी परंपरा के अनुसार होने वाले पूजन में प्रत्येक दिन पूजा पाठ के साथ माता को सेवा मंडली द्वारा संध्या में समय जश गीत और भजन के माध्यम से सेवा की जाती है. माता बम्लेश्वरी के दरबार के पूजा पाठ की पद्धति को अपनाते हुए पूजा पाठ में स्वच्छता का तो ध्यान रखा जाता है साथ ही किसी प्रकार का विघ्न ना हो इसके लिए दो लोगो को पंडा के रूप में नियुक्त किया गया है. जो 24 घंटे ज्योति कलश की सेवा में लगे रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-distributed-fruits-among-patients-in-jugsalai-chc-on-hindu-new-year/">जमशेदपुर

: हिंदू नव वर्ष पर जुगसलाई सीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण किया

छतीसगढ़ी समाज का पारंपरिक त्यौहार है

भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा की नवरात्रि ज्वारां यह समाज का पारंपरिक और धार्मिक त्यौहार है. जहां बहुत ही विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है, नौ दिनों पूजन के पश्चात विषर्जन भव्य शोभा यात्रा के साथ निकाली जाती है. आज के ज्योत प्रजवल्लन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू, संजय प्रसाद, परमानंद कौशल, विश्वनाथ कौशल, बाहर लाल साहू, तुलसी निषाद, रवि शंकर दुबे, भोला सिंह, देवनारायण साहू, हरिचरण साहू, जमुना साहू, सोनामुनी सांडिलय, वेदबती यादव, प्रेमु यादव, ओली चक्रवर्ती, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-women-dance-fiercely-at-the-gangaur-sindhara-festival-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में गणगौर सिंधारा उत्सव में जमकर थिरकी मारवाड़ी महिलाएं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही