Search

 
 
 

जमशेदपुर : दशहरा के अवसर पर छोटा गोविंदपुर में जला 51 फीट का रावण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दशहरा के अवसर पर छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट का रावण का दहन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं जबकि सम्मानित अतिथि के तौर पर अमरप्रीत सिंह काले, वरीय भाजपा नेता विनोद सिंह, भारत भूषण सिंह, जेवियर स्कूल के चेयरमैन सुनील सिंह, टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव समेत अन्य उपस्थित थे. रावण दहन कार्यक्रम के दौरान करीब दो घंटे तक भव्य आतिशबाजी हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-non-provision-of-lighting-from-generator-during-immersion-is-a-disregard-for-the-order-of-the-district-administration-omprakash/">आदित्यपुर

: विसर्जन में जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था नहीं किया जाना जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना है : ओमप्रकाश

झाड़ग्राम के कारीगरों ने तैयार किया था रावण का पुतला

इस संबंध में संयोजक राधेश्याम सिंह ने बताया कि रावण का पुतला पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के कारीगरों ने तैयार किया था. 51 फीट के रावण दहन में आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. रावण दहन में टेल्को, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, गदरा, बड़ा गोविंदपुर आदि विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10 हजार लोग जुटे थे. इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रमुख कमलेश सिंह, पवन सिंह, कामेश्वर पांडे, इंद्रजीत सिंह, जगदीश मिश्रा एवं सतीश एंड टीम उपस्थित थे. स्वागत संबोधन चंद्रशेखर सिंह एवं संचालन रमन झा ने किया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही