Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस पर मानगो गांधी मैदान से निकली भव्य सैनिक सम्मान यात्रा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से मानगो गांधी मैदान से भव्य सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई. इस दौरान गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों को पूष्पांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़गी द्वारा पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महात्मा गांधी को नमन कर एवं भारत माता की जयघोष के साथ सैनिक सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-campaign-started-with-malaria-investigation-in-rural-areas/">चाईबासा

: ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया जांच के साथ जागरुकता अभियान शुरू

कारगिल युद्ध से जुड़ी झांकियां भी निकाली गई

[caption id="attachment_711630" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/kargil-kunal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सैनिकों का सम्मान करते कुणाल षाड़ंगी एवं अन्य.[/caption] इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइकर्स, महिलाएं, पूर्व सैनिक सहित विभिन्न समाज एवं संगठन के लोग शामिल हुए. यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे. देशभक्ति गीत के साथ लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. वहीं कारगिल युद्ध से जुड़ी झांकियां भी निकाली गई. यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई. शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर एवं नमन कर यात्रा का विधिवत समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rotary-club-of-jamshedpur-signs-mou-with-magadh-samrat-hospital/">आदित्यपुर

: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही