Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रकाश पर्व पर नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा को संगत की सेवा में किया गया समर्पित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के मौके पर साकची गुरुद्वारा का नवीनीकृत दरबार साहिब ``सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम`` शब्द गायन के साथ संगत की सेवा में समर्पित किया गया. शनिवार को समागम के दूसरे और अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में सिख संगत का गुर दर्शन को साकची गुरुद्वारा में हाजिर हुए. इस अवसर पर प्रधान निशान सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर साकची गुरुद्वारा साहिब का दरबार हॉल संगत की सेवा में समर्पित करने का यह भाग्यशाली क्षण केवल और केवल संगत के सहयोग से ही संभव हो पाया है. इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंदर सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य गुरविंदर सिंह शेट्ठी ने भी प्रकाशपर्व में शामिल होकर अपने विचार संगत के बीच रखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-awareness-program-organized-in-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भूपिंदर सिंह जोगी ने संगत को सिख इतिहास से रू-ब-रू कराया

कीर्तन दिवान के दूसरे दिन एक बार फिर दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह भक्तिरस से लबरेज शब्द-कीर्तन गायन किया. उन्होंने ``सुण वडपागिया हर अमृत बाणी राम, जिन कउ करम लिखी तिस रिदै समाणी राम``, ``भूलि मालणी है इउ, सतगुर जागता है देउ`` के अलावा भी अन्य गुरबाणी अनुसार शब्द पढ़कर कर संगत को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला और गुरविंदर सिंह शेट्ठी को भी सम्मानित किया. ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरु महाराज के सामने अरदास की. उसके उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया. ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रू-ब-रू कराया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nodal-officer-appointed-for-indian-sanitation-league-intercity-competition/">धनबाद

: इंडियन स्वच्छता लीग अंतर्शहर प्रतियोगिता के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी

सुरजीत सिंह छीते ने किया मंच का संचालन

इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया. मंच का संचालन सुरजीत सिंह छीते ने किया. प्रकाश पर्व को सफल बनाने में ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, परविंदर सिंह सोहल, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ स्वर्ण सिंह, सतवीर सिंह सोमू, टीटू सिंह, रविंदर सिंह रिंकू, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गांधी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतबीर सिंह गोल्डू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही