Search

 
 
 

जमशेदपुर: शादी का झांसा देकर डेढ़ माह लीव इन में रहा, मुकरने पर मामला दर्ज

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी करने का झांसा देकर डेढ़ माह तक लीव इन में रहने और अब शादी से मुकर जाने के बाद साकची महिला थाने में एक मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट गुरुद्वारा लाइन का रहने वाला जसविंदर सिंह जस्सी को बनाया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-going-to-perform-jalabhishek-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में जलाभिषेक करने जा रही महिला से चेन छिनतई

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम-संबंध

मामले में युवती ने कहा है कि उसका जसविंदर सिंह जस्सी से 14 फरवरी 2021 से ही प्रेम संबंध चल रहा था. इधर 27 जून 2022 से वह उसके साथ लीव इन में भी रही. इस बीच जब वह गर्भवती हो गयी तब उसने शादी करने का झांसा देकर गर्भपात भी करवा दिया.

अब मुकर गया शादी से

मामले में युवती ने कहा है कि अब जस्सी शादी करने से साफ मुकर रहा है. वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है. वह धमकी दे रहा है कि उसका कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. कानून से उसको डर नहीं है. पैसे के बूते वह बच जायेगा. युवती ने महिला थाने में मामला दर्ज कर आरोपी जस्सी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-absconded-after-marrying-second-in-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा में दूसरी शादी कर फरार हो गया पति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही