Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन गणित के कठिन प्रश्न पत्र देख परेशान हुए छात्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को गणित की परीक्षा में कठिन प्रशन पत्र देख थोड़े देर के लिए विद्यार्थी परेशान हुए.  लेकिन फिर दुगने उत्साह के साथ प्रश्न पत्र को हल करने में जुट गए. बता दे की 27 अप्रैल से सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी. आज परीक्षा के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी . गणित के प्रश्न पत्र विद्यार्थियों के अपेक्षा के अनुरूप थोड़ा कठिन था जिससे विद्यार्थी थोड़े देर के लिए विचलित हुए, लेकिन फिर हिम्मत के साथ दुगने उत्साह के साथ गणित के सवालों को हल किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rekharani-mahtos-killer-surrenders-in-cjm-court/">आदित्यपुर

: रेखा रानी महतो के हत्यारे ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

एक स्कूल में दो स्कूलों का सेंटर बनाया गया है.

जमशेदपुर में परीक्षा के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है . एक स्कूल में दो स्कूलों का सेंटर बनाया गया है. इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 8686 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए . सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र देखने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया गया था.  एक परीक्षा केंद्र पर दो से तीन स्कूलों का सेंटर बनाया गया है जिस कारण एक सेंटर पर 350 से 400 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही