Search

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में समर कैंप के दूसरे दिन छात्रों को दी गयी हाथ की सफाई समेत कई जानकारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय समर कैम्प के दूसरे दिन शनिवार को तीन सत्र आयोजित हुए. समर कैम्प के प्रभारी हिंदी विभाग के प्रो हरेन्द्र पंडित ने सभी का स्वागत किया तथा कैम्प के दूसरे दिन के सत्रों की जानकारी दी. पहले सत्र में प्राचार्य प्रो डॉ सत्यप्रिय महालिक ने ``मैजिक मिरेकल`` के अंतर्गत विज्ञान और हाथ की सफाई पर आधारित की कुछ प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सामान्य रूप से जादू समझ लिया जाता है. उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि सभी चमत्कार विज्ञान पर आधारित होते हैं. इसलिए पाखंड और अंधविश्वास से सभी को दूर रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intermediate-teachers-and-non-teaching-staff-met-kunal-shadangi-regarding-problems/">जमशेदपुर

: समस्याओं को लेकर कुणाल षाड़ंगी से मिले इंटमीडिएट के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी
दूसरे सत्र में वोकेशनल विभाग के प्रो अमित कुमार मेहता ने प्रतिभागियों को आसान और नए तरीके से अंग्रेजी सीखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए. तीसरे सत्र में कॉमर्स विभाग की डॉ मोनीदीपा दास ने प्रतिभागियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया. इस क्रम में प्रतिभागियों ने एक-एक स्टेप्स की बारीकियों को जाना. बता दें कि 2 जून से आरंभ समर कैम्प 8 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से चलेगा. इस समर कैम्प में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. कैम्प के समापन के बाद सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//