Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विद्युत विभाग के ऊर्जा मेला में 26 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड बिजली वितरण निगम लि. द्वारा मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत रानीडीह गांव में ऊर्जा मेला आयोजित किया गया. एक दिवसीय ऊर्जा मेला में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 32 आवेदन आए. जिसमें ज्यादातर आवेदन बिजली के बकाए बिल से संबंधित थे. उक्त जानकारी कार्यपालक अभियंता राजकिशोर प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि 26 आवेदनों का निष्पादन ऑन स्पॉट कर दिया गया. शेष आवेदन का निष्पादन जांच के बाद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-on-the-last-day-of-shrimad-bhagwat-gita-katha-devotees-did-market-parikrama/">बहरागोड़ा

: श्रीमद् भागवत गीता कथा के अंतिम दिन भक्तों ने की बाजार परिक्रमा

6 आवेदन नए कनेक्श से संबंधित थे

प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को आयोजित ऊर्जा मेला में ज्यादातर आवेदन बिजली के बकाए बिल से संबंधित थे. शेष 6 आवेदन नए कनेक्शन से संबंधित थे. वहीं ऊर्जा मेला में आए उपभोक्ताओं को झारखंड सरकार द्वारा 100 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्रदान की गई. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए समय-समय पर हर माह ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही