Search

 
 
 

जमशेदपुर  : श्रीराम मंदिर की तीसरे वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा 22 से

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर की स्थापना और इसके तीसरे वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से 21 फरवरी से शोभायात्रा के साथ-साथ संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 28 फरवरी तक किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र भेजने का काम किया जा रहा है. इस काम के लिये 20 रुपये का सहयोग लिया जा रहा है. कथा के लिये अयोध्या से कथा व्यास पूज्य पंडित गौरांगी गौरी से भक्तगण कथा सुनेंगे. प्रेसवार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-party-will-start-join-hands-campaign-from-saturday-dubey/">जमशेदपुर

 : कांग्रेस पार्टी शनिवार से शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान- दुबे

जन सहयोग से बना आस्था का केंद्र

चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर लोगों की भागीदारी और जनसहयोग से बना है और आज आस्था के केंद्र बिंदु के रूप में स्थापित हुआ है. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संकल्प के प्रतीक श्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर मंदिर समिति की ओर से विशेष पूजन-हवन समेत कई आयोजन होंगे.

कुंआ मैदान से निकलेगी शोभायात्रा- गुंजन

समिति के संयोजक गुंजन यादव ने कहा कि महोत्सव का शुभारंभ 21 फरवरी की दोपहर 3 बजे से होगा. 28 फरवरी की संध्या 7.30 बजे से महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा. 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे बिरसानगर स्थित जोन नंबर तीन के कुआं मैदान से भव्य शोभायात्रा निकलेगी. शोभायात्रा सूर्य धाम पहुंचकर संपन्न होगी. शोभायात्रा में झांकी, बैंड-बाजा, सुसज्जित रथ, गाजे-बाजे व ध्वज आकर्षण का केंद्र होगा. 22 से 28 फरवरी तक लगातार श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका श्रीअयोध्याधाम निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी. कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7.30 बजे तक चलेगी.

जोरों पर चल रही है तैयारियां

मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने कहा कि सात दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी की तैयारी जोरों पर है. कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सहुलियत मंदिर समिति की प्राथमिकता रहेगी.

आठ दिवसीय कार्यक्रम एक नजर में

21 फरवरी  को शोभा यात्रा, 22 फरवरी को श्री रामकथा महिमा, 23 फरवरी को शिव विवाह, 24 फरवरी को श्री राम जन्मोत्सव, 25 फरवरी को बाल लीला, 26 फरवरी को श्री सीताराम विवाहोत्सव, 27 फरवरी को केवट प्रसंग और भरत चरित्र, 28 फरवरी को वन लीला और श्री राम राज्याभिषेक, 28 फरवरी को 7 बजे से भण्डारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-transboundary-river-basin-shrinking-on-the-border-due-to-drying-up-of-tributaries/">धनबाद:

सहायक नदियों के सूखने से सीमा पर सिकुड़ रहे ट्रांसबाउंड्री रिवर बेसिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही