Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : श्रावण मास की तीसरी सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की आस्था देखने को मिली. सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना करने के लिए भीड़ दिखी. कई मंदिरों में लोगों ने कतारबद्ध होकर पूजा की. जबकि कई मंदिरों में भीड़ नहीं रहने के कारण भक्तों को जल्दी ही भगवान शिव के दर्शन हो गए. कई राज्यों में प्रसिद्ध गोलपहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ देखी गई. वहां लंबी कतार में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया तथा पूजा अर्चना की. इसी तरह की स्थिति बागबेड़ा स्थित लकड़िया बाबा शिव मंदिर में दिखी. साकची कालीमाटी रोड में स्थित मनोकामना मंदिर में सुबह से ही भीड़ थी. वहां मां भगवती एवं भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग मंदिर है. दोनों मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखी. खासकर शिव मंदिर में महिलाओं की भीड़ दिखी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uttar-pradesh-union-election-concluded-peacefully-akhilesh-dubey-became-president-and-dp-shukla-general-secretary/">जमशेदपुर

: उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अखिलेश दुबे बने अध्यक्ष व डीपी शुक्ला महासचिव

जुगसलाई शिव मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

[caption id="attachment_709343" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jugsalai-shiv-mandir-2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जुगसलाई राजस्थान शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु[/caption] जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ दिखी. मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने रूद्राभिषेक का आयोजन किया. पूरे विधि विधान से पूजा की गई. मौके पर सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का वाचन करने आए डॉ. संजीव कृष्ण ठाकुर भी मौजूद थे. उन्होंने भक्तों को आशिर्वाद प्रदान किया. सोमवार को कथा का विश्राम हो गया. दोपहर में वहां भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-mounted-on-wall-near-agrico-roundabout/">जमशेदपुर

: एग्रीको गोलचक्कर के पास दीवार पर चढ़ी कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही