Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर से बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोविंदपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोपी छोटा गोविंदपुर निवासी सुंदर गोप को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बीते दिनों साकची ट्रैफिक पुलिस ने सुंदर को एक बाइक के साथ पकड़ा था. पुलिस ने जब सुंदर से बाइक के कागजात मांगे तो उसने कागजात घर पर होने की बात कही और कागजात लाने के बहाने फरार हो गया. उसके बाद कुछ दिनों तक गाड़ी थाना में ही पड़ी रही. कुछ दिनों तक जब गाड़ी का कोई खोज खबर नहीं लिया तब ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के नंबर से असली मालिक का पता लगाया. ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के असली मालिक से फोन पर संपर्क कर कागजात की मांग की गई जिसके बाद बाइक के चोरी होने का खुलासा हुआ. सीसीटीवी के आधार पर सुंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-college-management-should-investigate-the-fake-enrollment-and-take-action-against-the-culprits-aidso/">जमशेदपुर

: फर्जी नामांकन की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे कॉलेज प्रबंधन – एआईडीएसओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही